
आसमान में अटकीं 238 जानें! रूसी विमान में तकनीकी खराबी, चीन में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
AajTak
थाईलैंड से 238 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाला अजूर एयर (Azur Air) का एक विमान चीन के आसमान में संकट का शिकार हो गया है. विमान आपातकालीन सिग्नल भेजने के बाद अब चीन के लान्झू (Lanzhou) हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा है.
अजूर एयर के एक बोइंग 757 विमान ने चीन के ऊपर उड़ान भरते वक्त 'डिस्ट्रेस सिग्नल' (आपातकालीन संकेत) भेजा है और अब वह लान्झू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला है. रूसी और चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस विमान में कुल 238 यात्री सवार हैं. फ्लाइट संख्या ZF-2998 ने करीब चार घंटे पहले थाईलैंड से उड़ान भरी थी, जिसके बाद तकनीकी खराबी या किसी अन्य संकट की वजह से पायलट को यह सिग्नल जारी करना पड़ा.
एयरलाइन की प्रेस सेवा ने कहा है कि विमान लान्झू एयरपोर्ट पर अनशेड्यूल्ड (अनिर्धारित) लैंडिंग की तैयारी कर रहा है. कंपनी की संबंधित सेवाएं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसे नियंत्रण में बता रही हैं.
लान्झू हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है, जिससे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सके.
बोइंग 757 में अचानक आया संकट
रूसी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अजूर एयर का यह बोइंग 757 विमान अपनी नियमित उड़ान पर था, तभी अचानक पायलट को डिस्ट्रेस सिग्नल भेजना पड़ा. 238 यात्रियों की मौजूदगी की वजह से यह मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. थाईलैंड से उड़ान भरने के चार घंटे बाद यह इमरजेंसी स्थिति पैदा हुई, जिससे विमान को नजदीकी लान्झू हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा.
यह भी पढ़ें: 'प्लेन में बम है!', टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर लिखी मिली धमकी, लखनऊ में हुई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








