
आसमान बना डांस फ्लोर! भारतीय महिला डीजे ने 8,000 फीट पर किया लाइव सेट, वीडियो वायरल
AajTak
एडवेंचर और म्यूजिक का ऐसा मेल आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. भारत की महिला डीजे डीजे ट्रिप्स ने 8,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए लाइव म्यूजिक बजाकर सबको चौंका दिया. वीडियो में वह पूरे डीजे कंसोल और हेडफोन के साथ आसमान में ट्रैक चलाती दिखती हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. भारत की महिला डीजे डीजे ट्रिप्स ने अपने संगीत और एडवेंचर के शौक को मिलाकर कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देखने वाले दंग रह गए. वीडियो में डीजे ट्रिप्स पैराग्लाइडिंग करते हुए पूरे डीजे कंसोल के साथ लाइव म्यूजिक बजाती दिखाई देती हैं.
आसमान में गूंजा म्यूजिक
वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे ट्रिप्स 8,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर रही हैं. उनके साथ डीजे का पूरा सेटअप मजबूती से बांधा गया है. कानों में हेडफोन लगाए हुए वह पूरे आत्मविश्वास के साथ ट्रैक चलाती हैं और पीछे दिखते पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा इस अनोखे परफॉर्मेंस को और खास बना देता है. उनके साथ उड़ान भर रहे पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर भी इस अनुभव का लुत्फ उठाते नजर आते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजे ट्रिप्स दुनिया की पहली ऐसी महिला डीजे बन गई हैं, जिन्होंने पैराग्लाइडिंग करते हुए लाइव डीजे सेट बजाया है.यह रोमांचक अनुभव हिमाचल प्रदेश के बीर में हुआ.
देखें वीडियो
आसान नहीं था ये कारनामा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












