
'आशा किरण केंद्र में कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ रखिए...', दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से कहा
AajTak
हाईकोर्ट ने सामाजिक कल्याण सचिव को इस बाबत धन आवंटन और मंजूरी के लिए एलजी वीके सक्सेना से संपर्क करने का भी निर्देश दिया. अदालत ने सचिव को फौरी तौर पर स्टाफ की कमी पूरा करने के लिए संविदा पर नियुक्ति करने का सुझाव भी दिया.
राजधानी दिल्ली के आशा किरण केंद्र में 14 मौतों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि आशा किरण केंद्र में मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ की कमी है. हाईकोर्ट ने दिल्ली के सामाजिक कल्याण सचिव को सोमवार तक नई स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.
हाईकोर्ट ने सामाजिक कल्याण सचिव को इस बाबत धन आवंटन और मंजूरी के लिए एलजी वीके सक्सेना से संपर्क करने का भी निर्देश दिया. अदालत ने सचिव को फौरी तौर पर स्टाफ की कमी पूरा करने के लिए संविदा पर नियुक्ति करने का सुझाव भी दिया.
सामाजिक कल्याण सचिव ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से इस स्थिति की निगरानी करेंगे. हाईकोर्ट ने सामाजिक कल्याण सचिव से कहा कि खुद को असहाय मत समझिए, अगर आप असहाय होंगे तो उनकी मदद कौन करेगा? हाईकोर्ट ने कहा कि यथास्थिति में बदलाव करना होगा, वहां हालात बेहतर होने चाहिए, जब आला अधिकारी वहां का निरीक्षण करेंगे तो उन्हें वहां की मौजूदा स्थिति का पता चलेगा.
हाईकोर्ट ने कहा कि यह आपातकाल जैसी स्थिति है, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. एक महीने में 14 लोगों की जान चली गई, क्या लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है?
UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की जान चली गई. नाले में गिरने की वजह से एक मां और बेटे की मौत हो गई. दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश तुषार राव गेडेला की पीठ ने सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव से कहा कि अगर आपको पैसों की ज़रूरत है, तो आप सीधा चीफ सेक्रेटरी से बात करिए और संबंधित मंत्री से मिलिए.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जरूरी इलाकों में मोबाइल टॉयलेट भी इंस्टाल करिए. अभी तक मोबाइल टॉयलेट क्यों नहीं लगाए गए? वहां एंबुलेंस भेजिए जो 24 घंटे किसी भी आपात हालात में इलाज मुहैया करा सकें. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को करेगा. उस समय सामाजिक कल्याण मंत्रालय के सचिव कोर्ट के आदेश की अनुपालना यानी एक्शन टेकन रिपोर्ट पर दलीलें देंगे.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










