
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, रणदीप हुड्डा बोले- जिसने किसी अपने को खोया...
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली के बेघर कुत्तों को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने कुत्तों को स्थाई तौर पर शेल्टर होम में रखने और उनकी नसबंदी करने का निर्देश दिया, जिसपर लगातार विवाद छिड़ा हुआ है. अब रणदीप हुड्डा ने इस फैसले पर बात की है.
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली के बेघर कुत्तों को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने कुत्तों को स्थाई तौर पर शेल्टर होम में रखने और उनकी नसबंदी करने का निर्देश दिया, जिसपर लगातार विवाद छिड़ा हुआ है. कोर्ट ने ये फैसला लोगों को रेबीज से बचाने की है. हालांकि इसका विरोध आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी कर रहे हैं.
भारत के चीफ जस्टिस ने बुधवार, 13 अगस्त को अपनी बेंच के समक्ष आवारा कुत्तों की नियमित नसबंदी और टीकाकरण की मांग वाली एक याचिका का जिक्र होने पर कहा कि वह इस मुद्दे पर विचार करेंगे. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चीफ जस्टिस 2024 की याचिका के बारे में बात कर रहे थे या हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले का. इस बीच बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.
रणदीप हुड्डा ने SC के फैसले पर कहा ये
रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'ये सुनकर अच्छा लगा कि माननीय CJI ने NCR में आवारा कुत्तों पर दिए गए फैसले को दोबारा देखने का निर्णय लिया है. कोई भी कानून बनाना और लागू करना सबसे पहले मानवीय होना चाहिए, और साथ ही उसके लिए जरूरी ढांचे और संवेदनशीलता का भी ध्यान रखना चाहिए.'
एक्टर ने माना कि आवारा कुत्ते एक तरफ सामूहिक मानवीय जिम्मेदारी हैं, तो दूसरी तरफ कभी-कभी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चुनौती भी बन सकते हैं. उन्होंने लिखा, 'मुझे जानवरों से प्यार है, लेकिन अगर किसी परिवार ने रेबीज के कारण अपना प्रियजन खोया हो या गंभीर चोट झेली हो, तो क्या मैं इसे सही ठहरा पाऊंगा? नहीं.'
उन्होंने यह भी लिखा कि सारे आवारा कुत्तों को पकड़कर बंद कर देना न तो व्यावहारिक है और न ही असरदार. इसके बजाय उन्होंने लंबे समय के लिए टिकाऊ कदम सुझाए. जैसे बड़े स्तर पर और नियमित रूप से नसबंदी करना, आक्रामक झुंडों को पकड़कर अलग-अलग जगहों पर पुनर्वितरित करना और जिम्मेदार अडॉप्ट करने वालों को बढ़ावा देना. उन्होंने लिखा, 'ये एक ऐसा समाधान है जो समय के साथ उनकी संख्या को कम करेगा. साथ ही जितने हो सके उतने को अपनाएं और उनकी पूरी जिम्मेदारी लें. मैं खुद ऐसा करता हूं.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










