
आवारा कुत्तों के मुद्दे को SC ने माना जायज, पशु कल्याण बोर्ड से मांगा 7 साल का आंकड़ा
AajTak
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने इस मामले को गंभीर माना और राष्ट्रीय पशु कल्याण बोर्ड से पिछले 7 साल के आंकड़े मांगे हैं. अब पशु कल्याण बोर्ड इस मामले में हलफनामा दाखिल करेगा. इस मामले में बॉम्बे और केरल के लोगों ने याचिका दायर की थी.
देशभर के कई इलाकों से आए दिन आवारा कुत्तों से जुड़े मामले आते रहते हैं. ऐसे में यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. वहां आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने कुत्ता काटने के पिछले सात साल के आंकड़े राष्ट्रीय पशु कल्याण बोर्ड से तलब किए हैं. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई अगले साल 2023 के फरवरी में करेगा.
पशु कल्याण बोर्ड दाखिल करेगा हलफनामा
पशु कल्याण बोर्ड हलफनामे के जरिए आंकड़े सहित रिपोर्ट दाखिल करेगा. बोर्ड कोर्ट को यह भी बताएगा कि पशुओं पर क्रूरता रोकने, निषेध कानून 1960 की रोशनी में कोर्ट की ओर से और गाइडलाइन देने की क्या जरूरत है?
केरल के मामले को SC ने बताया जायज
केरल के मामले के अलावा बॉम्बे में एक सोसायटी में रहने वाले एक आदमी ने पालतू कुत्ते के हमले को आधार बनाकर इस मामले में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मामले को लेकर कुछ वीडियो मांगे गए और जजों ने वो वीडियो देखे. कोर्ट ने कहा कि हमने वीडियो देखे और आपकी चिंता जायज है.
बॉम्बे वाले मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कही ये बात

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










