
आलिया ने कोरोना काल में दी नसीहत, ट्रोल्स ने पूछा- कैसी रही मालदीव ट्रिप?
AajTak
मालदीव ने भी हाल ही में भारतीय टूरिस्ट्स के आने पर रोक लगा दी. आलिया भट्ट की मालदीव से वेकेशन मना वापस लौट चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी. मगर यूजर्स ने उल्टा उन्हें ट्रोल कर दिया और उनकी मालदीव ट्रिप के बारे में पूछने लगे.
देशभर में जब कोरोना से बुरा हाल देखने को मिल रहा है उस दौरान ये भी देखा गया कि कैसे बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स वेकेशन के लिए मालदीव निकल लिए. इस बात की सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब निंदा भी की. कई स्टार्स को ट्रोल किया गया कि जहां एक तरफ कोरोना काल में जहां देश के लोग तड़प रहे हैं और स्टार्स मालदीव से फोटोज शेयर कर एंजॉय कर रहे हैं. मालदीव ने भी हाल ही में भारतीय टूरिस्ट्स के आने पर रोक लगा दी. आलिया भट्ट की मालदीव से वेकेशन मना वापस लौट चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी. मगर यूजर्स ने उल्टा उन्हें ट्रोल कर दिया और उनकी मालदीव ट्रिप के बारे में पूछने लगे. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए लिखा कि- ये एक बड़ा अनिश्चित काल चल रहा है. इनफ्रास्ट्रक्चर और जानकारी वक्त की मांग है. हम लोग संसाधनों से सीमित हैं और इसी में हमें जरूरतमंदों तक सही जानकारी को बढ़ाना है ताकि उचित मदद की जा सके. मैं खुश हूं कि मैं फाए डिसूजा के साथ इस मुहीम में जुड़ी हूं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करूंगी और उससे ज्यादा भी जो कुछ हो सकेगा करूंगी. हमें उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी. अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें.
कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











