
'आलसी-दुखी लोग अप्लाई करें, पर नहाकर आएं', नौकरी का विज्ञापन हुआ वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक जॉब ऐड वायरल हो रहा है. इसमें कैंडिडेट्स से दो अजीबोगरीब स्किल्स की डिमांड की गई है. इसके अलावा कैंडिडेट्स से जॉब इंटरव्यू के लिए नहा कर आने के लिए कहा गया है. ट्विटर पर कई लोग इस जॉब ऐड की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह इसी जॉब के लिए बने हैं.
आमतौर पर एक जॉब के लिए लोगों से कई तरह की योग्यता, एक्सपीरियंस और स्किल्स की डिमांड की जाती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे जॉब के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें किसी भी डिग्री या कोई खास टैलेंट की जरूरत नहीं है. इस जॉब को पाने के लिए बस आपमें बेहद सामान्य से दो गुण होने चाहिए. अगर आप आलसी और दुखी हैं तो इस जॉब के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं.
खास बात यह भी है कि इस अनोखे जॉब के बारे में ऐड के जरिए लोगों को बताया जा रहा है. इस ऐड को एक दुकान के बाहर पेपर पर लगाया गया था. किसी शख्स ने जॉब ऐड की फोटो ली और उसे ट्विटर पर अपलोड कर दिया. अब ये पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि किसी ने प्रैंक के तौर पर यह विज्ञापन जारी किया है, या फिर यह वास्तविक है)
वायरल विज्ञापन में डिटेल में बताया गया है कि उन्हें कैसे कैंडिडेट की जरूरत है? सबसे ऊपर बोल्ड फॉन्ट में लिखा गया है- स्टाफ की जरूरत है. इसके बाद ये बताया गया है कि उन्हें कैसे कैंडिडेट्स की जरूरत है.
फोटो में लिखा गया है- कैंडिडेट, आलसी और दुखी जरूर हों ताकि वह यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ से घुल मिल पाए. सी वी के साथ यहां आएं. आने से पहले स्नान जरूर कर लें. बस इतना ही.
कुछ लोगों का दावा है कि यह विज्ञापन एक दुकान की खिड़की पर लगा था. सफेद पेपर पर प्रिंट कर इसे ब्लू टैग से लगाया गया था. यह फोटो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. लोगों को ये जॉब काफी पसंद आ रही है क्योंकि इसमें ना ही किसी खास टैलेंट की जरूरत है और ना किसी एक्सपीरियंस की.
इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है. LinkedIn UK ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा- जब जॉब रिक्वायरमेंट्स बहुत ज्यादा ईमानदार हों. लोग इसे मजाक समझ रहे हैं और इस पोस्ट पर लोगों ने हंसने वाले इमोजी भेजे. वहीं एक यूजर ने लिखा – मैं तो इसी जॉब के लिए बना हूं. दूसरे ने लिखा- इसके लिए कहां सिग्नेचर करना है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








