
आर्यन ने NCB को फोन का पासवर्ड देने से कर दिया था मना, फेस ID से हुआ था अनलॉक
AajTak
आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से क्लीनचिट दे दी है. खान ने फोन का पासवर्ड देने से मना कर दिया था. फिर फेस आईडी द्वारा फोन अनलॉक किया गया था.
मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से क्लीनचिट मिल गई है. NCB ने कई बार आर्यन खान के बयान दर्ज किए थे. लेकिन उनका मुख्य बयान 12 नवंबर को जमानत मिलने के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा बताई थी. NCB के जांच अधिकारी की ओर से अपने पहले बयान में कहा गया था कि खान ने जांच के लिए स्वेच्छा से जांचकर्ताओं को अपना फोन दिया था. NCB मुंबई से बाद में NCB एसआईटी ने जांच अपने हाथ में ली थी. खान ने एसआईटी को दिए अपने बयान में कहा था कि फोन का पासवर्ड देने से इनकार करने के बाद उनके फेस आईडी द्वारा फोन अनलॉक किया गया था और फोन खोलने के बाद उन्हें उनकी ड्रग चैट दिखाई गई.
आर्यन ने बताया था कि ये ड्रग चैट लॉस एंजिल्स, अमेरिका से थे. आर्यन खान ने कहा था कि वह अरबाज मर्चेंट को पिछले 05-07 साल से जानते हैं और वे दोनों एक अन्य आरोपी आचित कुमार के साथ मिलकर ऑनलाइन गेम खेलते थे.
बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली थी जमानत आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी और एनसीबी ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था. इसमें आर्यन खान ने कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ ग्रीन गेट के पास पहुंचे और उन्हें बोर्डिंग पास जारी नहीं किया गया. खान ने कहा था कि वह एक वीआईपी गेस्ट थे और उन्होंने कॉर्डेलिया क्रूज कार्यक्रम से दो दिन पहले इसकी प्लानिंग की थी.
आर्यन खान ने खुलासा किया था कि सुरक्षा जांच के बाद उनके बैग की तलाशी ली गई, लेकिन बैग में कुछ नहीं मिला. खान को एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि ड्रग को उनके दोस्त अरबाज से बरामद किया गया.
ड्रग का कोड नाम दोखा था आर्यन खान ने बाद में अपना फोन नंबर साझा किया जिनका वह पिछले 04-05 वर्षों से इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने अपने फोन और आईपैड का पासवर्ड भी बताया. (हालांकि वह गलत पाया गया). आर्यन खान ने स्वीकार किया कि उनके मोबाइल पर मिले ड्रग चैट उनके द्वारा किए गए थे. उन्होंने ड्रग खरीद के लिए आचित (आर्यन का दोस्त जिसे चार्जशीट किया गया है) के साथ अपने व्हाट्सएप चैट को भी स्वीकार किया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






