
'आर्मी में शामिल हों 5 लाख नागरिक', राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन की सेना का प्रस्ताव
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है. इसमें दोनों देशों के हजारों सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं हजारों घायल हुए हैं. इस बीच यूक्रेन ने रूस के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए सेना की संख्या 15 लाख करने की योजना बनाई है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि सेना ने साढ़े चार से पांच लाख और यूक्रेनियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है. यह एक "अत्यधिक संवेदनशील" मुद्दा है, जिसे संसद में भेजने से पहले सेना और सरकार के बीच चर्चा होगी.
दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है. इसमें दोनों देशों के हजारों सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं हजारों घायल हुए हैं. इस बीच यूक्रेन ने रूस के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए सेना की संख्या 15 लाख करने की योजना बनाई है.
जेलेंस्की ने कहा, "मैंने सेना से कहा कि इसका समर्थन करने के लिए मुझे और तर्कों की आवश्यकता होगी. क्योंकि सबसे पहले, यह लोगों का सवाल है, दूसरा यह निष्पक्षता का सवाल है, यह रक्षा क्षमता का सवाल है, और यह वित्त का सवाल है."
यूक्रेन का कितना नुकसान हो चुका?
बीते एक साल में जो तबाही मची है, उसके रिकंस्ट्रक्शन और रिकवरी में लगभग 411 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा. इसमें सड़कों, इमारतों और बिजली-पानी की रिपेयरिंग का खर्च शामिल है. ये डेटा वर्ल्ड बैंक ने 9 महीने पहले जारी किया था. अब इसमें कुछ बढ़त ही हुई होगी. अगर रिकवरी के लिए पूरे पैसे आ भी जाएं तो भी इसे ठीक करने में लंबा समय लगेगा. इतने में दुनिया कुछ साल और आगे हो जाएगी, जबकि तबाह हुई देश थोड़ा और पीछे रह जाएगा.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










