
आर्थिक सर्वेक्षण में GDP को लेकर सरकार का ये दावा, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ेगी इकोनॉमी
AajTak
इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया. इस सर्वेक्षण में FY26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.
कल यानी 1 फरवरी को देश का आगामी बजट पेश होने वाला है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सरकार के काम करने का बजट पेश करेंगे. इस बजट में कई खास ऐलान हो सकते हैं. टैक्सपेयर्स से लेकर किसान, महिलाएं और युवाओं के लिए बजट में गिफ्ट मिल सकते हैं. वहीं बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले आज यानी 31 जनवरी को देश को इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 (Economy Survey 2024-25) पेश किया गया है.
इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया. इस सर्वेक्षण में FY26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है. GST कलेक्शन में 11 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है, जो 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
GST कलेक्शनमें 11 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है, जो 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. यह सर्वे नीतिगत सुधारों और आर्थिक स्थिरता की दिशा में सरकार के प्रयासों को रेखांकित करता है. सरकार का अनुमान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के 6.5% अनुमान के करीब है, लेकिन विश्व बैंक के 6.7% अनुमान से कम है.
सर्वे में यह भी कहा गया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8% की ग्रोथ जरूरी है.
पीएमआई लगातार 14वें महीने (दिसंबर 2024 तक) विस्तार क्षेत्र में रहा है. सर्विस सेक्टर में मजबूती जारी है जबकि मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में कमी के संकेत मिल रहे हैं.
कुल GVA ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में महामारी पूर्व की स्थिति को पार कर लिया. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने अलग प्रदर्शन किया है, वित्त वर्ष 21 के मध्य से इसमें तेजी आई है और यह महामारी से पहले के रुझान से लगभग 15 प्रतिशत ऊपर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










