
'आर्टिकल 370 पर हमारे जैसे ही कांग्रेस गठबंधन के विचार', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले
AajTak
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनका देश जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के रुख से सहमत हैं.
कश्मीर में चुनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करने से सियासत गरमा गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 370 की बहाली पर पाकिस्तान कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है. जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस गठबंधन के रुख से सहमत हैं.
पाकिस्तानी के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने कार्यक्रम 'कैपिटल टॉक' में ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा कि शेख अब्दुल्ला और नेहरू ने 370 और 35A तय किया था. अब ये दोनों पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इलेक्शन में कह रही हैं कि अगर हम जीत गए तो 35 ए और 370 की सस्पेंशन को खत्म कर देंगे. आपको लगता है ये संभव है?
ख्वाजा आसिफ का बयान
इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'मेरा खयाल है कि ये संभव है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों की ही महत्वपूर्ण मौजूदगी है. इस इश्यू पर मुझे लगता है कि वादी की जनता बहुत मोटिवेट हुई है, वादी के बाहर भी. बहुत चांस है कि वह सत्ता में आएं. उन्होंने स्टेट्स रिस्टोर होना चाहिए, इसे इलेक्शन का मुद्दा बनाया हुआ है. अगर स्टेट्स रिस्टोर हुआ तो, मैं समझता हूं कि कश्मीरी लोगों को जो जख्म मिला है उसमें कुछ मरहम लगेगा.'
यह भी पढ़ें: बीजेपी, कांग्रेस-NC और PDP... जम्मू कश्मीर में किस दल के घोषणा पत्र में क्या वादे किए गए हैं? चारों की तुलना एक साथ पढ़ें
इसके बाद हामिद मीर ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान को दिखाते हुए ख्वाजा आसिफ से पूछा, 'कांग्रेस कह रही है कि ये हक हम दिलवाएंगे..क्या हम यह कह सकते हैं कि आज पाकिस्तान की रियासत और भारत की कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस एक पेज पर हैं?' इस सवाल का जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'इस इश्यू पर (अनुच्छेद 370) पर, बिल्कुल. हमारी भी यही डिमांड रही है, जब से मोदी साहब ने ये वार किया हुआ है.. कि कश्मीर का स्टेटस रीस्टोर किया जाए. '

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









