
आरजी कर अस्पताल में लगी 'पीड़िता' की प्रतिमा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
AajTak
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी डॉक्टरों की आलोचना करते हुए कहा कि यह पीड़िता के नाम और पहचान को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ है. उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता. कला के नाम पर भी नहीं.'
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हैवानियत का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर की एक प्रतिमा लगाने पर अब विवाद खड़ा हो गया है. इस प्रतिमा का नाम 'क्राई ऑफ द आवर' है. कलाकार आसित साइन के अनुसार, यह प्रतिमा पीड़िता के अंतिम क्षणों के दुख और आतंक को दर्शाती है. इस प्रतिमा में एक महिला को रोते हुए दर्शाया गया है. इसे आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास रखा गया है. लेकिन इस प्रतिमा को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है.
ट्रेनी डॉक्टर की प्रतिमा की स्थापना पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे 'असंवेदनशील' करार दिया है. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर आपको पीड़िता की प्रतिमा स्थापित करनी है तो इसे उसके दुख भरे चेहरे या किसी और चीज के बिना करें. यह बेहद विचलित करने वाला है.' एक यूजर ने लिखा, 'यह कितनी असंवेदनशीलता है. किसी के दर्द को अमर बनाना. मैं उम्मीद करता हूं कि यह घिनौनी प्रतिमा नष्ट की जाए.
यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड में नया खुलासा- पिता के कहने पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ पीड़िता का पोस्टमार्टम!
टीएमसी नेता ने भी उठाए सवाल
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी डॉक्टरों की आलोचना करते हुए कहा कि यह पीड़िता के नाम और पहचान को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ है. उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता. कला के नाम पर भी नहीं.'
हालांकि, आरजी कर अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, 'हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है या अदालत के आदेश की अनदेखी नहीं की है. यह एक प्रतीकात्मक sculpture है. हम अधिकारियों को दिखाना चाहते हैं कि क्या हुआ और उसने कितना दर्द झेला. हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे.'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










