
आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने 5 पोर्टल और 4 प्रकाशन किए गए जारी, आयुर्वेद में शोध को मिलेगा बढ़ावा
ABP News
आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को आयुष मंत्रालय के 5 पोर्टल और 4 प्रकाशन का लोकार्पण किया. इससे आयुर्वेद में शोध करने वाले छात्रों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिल सकेगा.
नई दिल्लीः भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धति के तहत शोध, चिकित्सा शिक्षा से संबंधित पांच पोर्टल जारी कर आयुष मंत्रालय ने सोमवार को एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. एक ऑनलाइन कार्यक्रम में आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने पांच पोर्टलों का लोकार्पण किया और सीसीआरएएस के चार प्रकाशनों का विमोचन किया. इनमें सीटीआरआई में आयुर्वेद डेटासेट, अमर यानी आयुष मैन्यूस्क्रिप्ट्स एडवांस्ड रिपॉजि़टरी, साही यानी शोकेस ऑफ आयुर्वेद हिस्टोरिकल इम्प्रिंट्स, आरएमआईएस यानी रिसर्च मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम और ई्-मेधा पोर्टल हैं. इनके जारी होने से अब आयुर्वेद की प्राचीन पांडुलिपियों, ग्रंथों तक पहुंच और उनका डिजीटल माध्यम में रखरखाव, आयुर्वेद में शोध आदि को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिल सकेगा.More Related News













