
'आया नहीं मैच देखने...', PAK को हराने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव से की बात, क्या बोले क्रिकेटर?
AajTak
भारतीय टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह धो दिया. शानदार जीत के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह ने यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बात की. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आखिर उनकी क्या बात हुई?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. कोलंबो में हुए मैच में भारत ने 61 रनों से शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया की जीत के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद एल्विश यादव ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें खास अंदाज में जीत की बधाई दी.
एल्विश और रिंकू सिंह की क्या बात हुई?
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की, जिसका वीडियो खुद एल्विश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
वीडियो में एल्विश भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एल्विश टीम इंडिया के गेम की तारीफ करते हुए भी नजर आए. उन्होंने रिंकू सिंह और टीम इंडिया को जीत की बधाई भी दी. स्टोरी में उन्होंने रिंकू सिंह को टैग भी किया है.
एल्विश यादव संग वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए रिंकू सिंह कहते हैं- आया नहीं मैच देखने यार? एल्विश ने जवाब दिया- मैं तो घर पर ही था आज. एल्विश फिर टीम इंडिया की तारीफ करते हुए बोले- भाई बहुत तगड़ा...बहुत तगड़ा माहौल बांध दिया. मजा आ गया. रिंकू ने जवाब दिया- हां, मजा ही आ गया. तुम्हें तो पता ही है, मैच होता है तो फिर अलग ही होता है.













