
आम आदमी को मिली राहत : रिटेल के बाद अब थोक महंगाई में बड़ी गिरावट, WPI मार्च में 1.34% पर पहुंची
AajTak
WPI Inflation Drops To 1.34% : खुदरा महंगाई के बाद देश में थोक महंगाई दर में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मार्च महीने में ये 1.34 फीसदी पर आ गई, इससे पहले फरवरी महीने में ये 25 महीने के निचले स्तर पर 3.85 फीसदी पर पहुंची थी. थोक महंगाई दर में लगातार 10वें महीने कमी आई है.
महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर आम आदमी के लिए सोमवार को एक राहत भरी खबर आई है. देश में रिटेल महंगाई के बाद अब होल-सेल महंगाई दर (WPI Inflation Rate) में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, WPI मुद्रास्फीति मार्च 2023 में गिरकर 1.24 फीसदी पर आ गई है. इससे पिछले महीने फरवरी में ये 3.85 रही थी.
WPI में गिरावट की प्रमुख वजह
केंद्र सरकार के मुताबिक, मार्च महीने में होल-सेल महंगाई की दर में आई इस बड़ी गिरावट की प्रमुख वजह बुनियादी धातुओं, खाद्य पदार्थों, कपड़ों, गैर-खाद्य पदार्थों, खनिजों, रबर और प्लास्टिक उत्पादों समेत कच्चे पेट्रोलियम पदार्थ और प्राकृतिक गैस, कागज और कागज उत्पादों की कीमतों में कमी आने के चलते देखने को मिली है.
थोक महंगाई में लगातार 10वें महीने गिरावट
बीते महीने खाद्य महंगाई दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और ये आंकड़ा गिरकर 2.30 फीसदी पर पहुंच गया है. इससे पिछले महीने फरवरी 2023 में में खाद्य सूचकांक मुद्रास्फीति 2.76 फीसदी रही थी. वहीं जनवरी ये आंकड़ा 2.95 फीसदी था. गौरतलब है कि मार्च महीने में होल-सेल महंगाई दर में आई ये कमी WPI आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट का लगातार 10वां महीना है.
29 महीने के निचले स्तर पर पहुंची WPI दर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











