
आम आदमी की आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया... जानिए आपकी हेल्थ पर कितना खर्च कर रही है सरकार?
AajTak
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'नेशनल हेल्थ अकाउंट' की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2021-22 में स्वास्थ्य पर हुए खर्च की जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि 2021-22 में केंद्र और राज्यों की सरकारों ने स्वास्थ्य पर कितना खर्च किया और लोगों ने अपनी जेब से कितना लगाया.
कोविड ने सिखा दिया कि स्वास्थ्य पर खर्च कितना जरूरी है. दुनिया के बड़े देश स्वास्थ्य पर अपनी जीडीपी का 6 फीसदी से भी ज्यादा खर्च करते हैं. इसके मुकाबले भारत में खर्च काफी कम है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब सरकार स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ा रही है.
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'नेशनल हेल्थ अकाउंट' की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2021-22 में स्वास्थ्य पर हुए खर्च की जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि 2021-22 में केंद्र और राज्यों की सरकारों ने स्वास्थ्य पर कितना खर्च किया और लोगों ने अपनी जेब से कितना लगाया.
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021-22 में देशभर में स्वास्थ्य पर 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च किया गया. ये कुल जीडीपी का 3.83 फीसदी रहा. हालांकि, इसमें सभी तरह का खर्च शामिल है.
लोगों की हेल्थ पर सरकारी खर्च कितना?
ये रिपोर्ट बताती है कि 2021-22 में स्वास्थ्य पर सरकारों ने 4.34 लाख करोड़ रुपये का खर्च किया. इस तरह से हर व्यक्ति की हेल्थ पर सरकारी खर्च 3,169 रुपये बैठा.
अगर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य पर हुए खर्च के एक दिन का औसत निकाला जाए तो ये 9 रुपये से भी कम बैठता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










