आमिर खान के विज्ञापन पर विवाद, नरोत्तम मिश्रा बोले- ये भारतीय परंपराओं से खिलवाड़
AajTak
आमिर खान का हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ एक प्राइवेट बैंक का विज्ञापन आया है. जिसका अब विरोध होने लगा है. इस ऐड पर सामाजिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. इस क्रम में अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज़ जताया है.
बॉलीवुड पर पिछले कुछ समय से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं. फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़ा विवाद अभी थमा नहीं था कि अब 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे आरोपों में घिर गए हैं. दरअसल, हाल में ही उनका कियारा आडवाणी के साथ आए एक प्राइवेट बैंक का विज्ञापन आया है. जिसका अब विरोध होने लगा है. इस ऐड पर सामाजिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. इस क्रम में अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज़ जताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की नसीहत भी दे डाली.
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘आमिर खान ने एक निजी बैंक के विज्ञापन में गृह प्रवेश को लेकर जिस तरह का संदेश दिया, वो आहत करने वाला है. वह धार्मिक आस्थाओं व रीति रिवाजों पर सीधा प्रहार है. मुझे इस संबंध में शिकायत भी मिली है. मेरा तो आमिर खान जी से यही कहना है कि वह जो भी फिल्में व विज्ञापन करें, उसमें भारतीय परंपराओं और संस्कारों का ध्यान रखें. कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो. लगातार तोड़मरोड़ कर अभिनय कर वह धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है.'
क्या है ये विज्ञापन
प्राइवेट बैंक के इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है. दोनों शादी के बाद अपने घर जा रहे हैं. खास बात ये है कि कियारा के बजाय आमिर की विदाई हो रही है. इसका कारण लड़की के पिता की बीमारी है. ससुर को बीमार देखने के बाद आमिर अपनी पत्नी के साथ रहकर उनका ख्याल रखने का फैसला करते हैं. दूल्हा अपने नए घर में प्रवेश करता है. घर में दुल्हन की तरह उनका वेलकम होता है. इसके बाद आमिर एक बैंक में नजर आते हैं. यहां वो कहते हैं- ‘सदियों से चली आ रही परंपरा क्यों चलती रहें? इसलिए हम बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं.’
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी साधा निशाना
गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस विज्ञापन के चलते आमिर खान पर निशाना साधा है. कई यूजर्स ने इसे देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान अपने किसी ऐड को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आए हों. इससे पहले भी कई बार आमिर पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का इल्जाम लग चुका है. हालांकि अभी तक कियारा आडवाणी और आमिर खान का ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










