
आफत की बारिश से नहीं राहत, इस राज्य में आज स्कूल बंद, मुंबई-गुजरात में भी मॉनसून की बरसात से बाढ़ जैसे हालात
AajTak
बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर गुजरात के वलसाड और नवसारी पर बरपा है. इन दोनों जगहों पर बाढ़ से हालात बेकाबू हैं. वहीं, मुंबई और गोवा में भी मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गोवा में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
मॉनसून की बारिश से कई राज्य बेहाल हैं. गुजरात के वलसाड और नवसारी में बाढ़ से हालात खराब हैं. घरों में पानी भर गया है और सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. लोग परेशान हैं लेकिन जल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर गुजरात के वलसाड और नवसारी पर बरपा है. इन दोनों जगहों पर बाढ़ से हालात बेकाबू हैं. वहीं, मुंबई और गोवा में भी मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है.
वलसाड में नदी और नाले उफन रहे हैं. लोगों के घरों में कई फुट तक पानी घुस गया है. सड़कों पर दरिया बह रहा है. पानी की रफ्तार इतनी कि जरा सी लापरवाही में लोग बह जाएं.लोगों के घरों के आस-पास कई फुट तक पानी जमा है. उधर, मुंबई में आफत की बारिश जारी है. मुंबई के अंधेरी सब-वे में लगातार बारिश का पानी जा रहा है. सब-वे को हाल के दिनों में कई बार बंद किया गया. एक बार फिर यहां से ट्रैफिक बंद है. गुजरात सें मुंबई तक अभी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है. लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है.
भारी बारिश के कारण गोवा में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी गोवा शिक्षा विभाग ने तटीय राज्य में भारी बारिश का हवाला देते हुए आज (सोमवार), 15 जुलाई को कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.पिछले तीन दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
राज्य शिक्षा निदेशक शैलेश जिंगडे ने जानकारी दी कि भारी बारिश और आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट के कारण गोवा में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया गया है.
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने आज यानी 15 जुलाई को मराठवाड़ा, कोंकण, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
वहीं, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



