
आफताब ने हत्या के बाद जला दिया था श्रद्धा का चेहरा, इंटरनेट पर खोजा था शव ठिकाने लगाने का तरीका
AajTak
आफताब ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए थे. इसके बाद उसके चेहरे को जला दिया था, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके. इतना ही नहीं उसने बॉडी पार्ट्स से खून को साफ करने के लिए ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल किया था. उसने शव को ठिकाने लगाने के तरीकों को भी इंटरनेट पर सर्च किया था.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है. आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद चेहरे को जला दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके. इतना ही नहीं उसने पुलिस के सामने यह भी माना है कि उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों को भी इंटरनेट पर सर्च किया था. उसने हत्या के बाद फर्श से खून के दाग साफ करने के लिए केमिकल और ब्लीच पाउडर का भी इस्तेमाल किया था.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने बॉडी पार्ट्स से खून को साफ करने के लिए ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल किया था. आफताब ने पुलिस को बताया की उसने श्रद्धा की हत्या करने और उसकी लाश के टुकड़े करने के बाद सबसे पहले शरीर के उन अंगों को फेंका, जिनके जल्दी खराब होने और बदबू आने की आशंका थी.
केमिकल से फर्श किया साफ
आफताब ने पुलिस को बताया की उसने सबूत और साक्ष्य मिटाने के लिए ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल किया. इसके अलावा उसने केमिकल का भी इस्तेमाल किया, ताकि खून का एक भी दाग फर्श पर न रहे. सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा के कपड़े जिस कूड़ा गाड़ी में फेंके थे, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने दो ऐसे स्पॉट चिन्हित किए, जहां ये कूड़ा गाड़ी कचरा फेंकती है. अब पुलिस वहां जाकर अन्य सबूत खोजेगी.
आफताब ने वैक्यूम क्लीनर भी मंगाया था आफताब ने फ्रिज के अलावा वैक्यूम क्लीनर भी खरीदा था. आफताब ने मर्डर के बाद इस क्लीनर का इस्तेमाल किया था. आफताब ने इसका इस्तेमाल जमीन से स्पॉट मिटाने के लिए किया था. इसलिए घर के अंदर ब्लड के स्पॉट पुलिस को मिलने में दिक्कत आई है. पुलिस ने आफताब के घर से वैक्यूम क्लीनर का गत्ता भी बरामद किया है.
गला दबाकर की हत्या, शव के 35 टुकड़े किए

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










