
आफताब को लेकर जंगल पहुंची पुलिस, श्रद्धा के 10 बॉडी पार्ट्स बरामद, DNA सैंपलिंग की तैयारी
AajTak
श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 35 में से 13 बॉडी पार्ट्स बरामद कर लिए हैं. आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस जंगल में पहुंची है जहां उसने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को ठिकाने लगाया था. पुलिस ने बताया कि श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स की DNA सैंपलिंग करवाई जाएगी, जिसके जरिए पता चल सकेगा की बॉडी के टुकड़े और बरामद हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में सबूत जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस को अब तक जंगल से श्रद्धा के 10 बॉडी पार्ट्स बरामद हो चुके हैं. बता दें, आरोपी आफताब पूनावाला ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की 18 मई 2022 में हत्या करने के बाद उसके शरीर के धारदार हथियार से 35 टुकड़े कर दिए थे. फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.
पुलिस ने बताया कि आफताब को लेकर उन जगहों पर विजिट किया जा रहा है, जहां-जहां उसने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को फेंका है. पुलिस के पास फिलहाल आफताब का कबूलनामा है, जिसकी कोर्ट में अहमियत तभी होगी जब कबूलनामे के साथ-साथ उस से जुड़े सबूत भी पुलिस के पास हों. इनमें सबसे बड़ा सबूत होगा बॉडी पार्ट्स का मिलना, जोकि पुलिस को धीरे-धीरे बरामद हो रहे हैं. पुलिस ने 35 में से 10 बॉडी पार्ट्स को बरामद कर लिया है.
बॉडी पार्ट्स की होगी DNA सैंपलिंग सोमवार को भी पुलिस ने कुछ हड्डियां और बॉडी पार्ट्स बरामद किए थे. पुलिस ने बताया कि श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स की DNA सैंपलिंग करवाई जाएगी, जिसके जरिए पता चल सकेगा की बॉडी के टुकड़े और बरामद हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.
श्रद्धा के मोबाइल को महाराष्ट्र में फेंका पुलिस ने बताया कि आरोपी आफताब ने हत्या में कई और भी खुलासे किए हैं. आफताब ने बताया कि उसने हत्या के बाद श्रद्धा का मोबाइल महाराष्ट्र जाकर कहीं फेंक दिया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस अब श्रद्धा की आखिरी मोबाइल लोकेशन का पता लगा रही है, ताकि उसकी मदद से मोबाइल बरामद किया जा सके.
हत्या के बाद बनाई नई गर्लफ्रेंड साथ ही, जिस हथियार से आफताब ने श्रद्धा की बॉडी काटी, उसे उसने दिल्ली में ही किसी जगह पर फेंका है. उस हथियार को भी पुलिस तलाश रही है. आरोपी ने ये भी बताया कि श्रद्धा के मर्डर के बाद bumble dating app के जरिए 15-20 दिन के अंदर उसने दूसरी गर्ल फ्रेंड बना ली थी, जोकि अक्सर उसके फ्लैट पर आती थी. उस समय भी आफताब के घर पर श्रद्धा के कई बॉडी पार्ट्स रखे हुए थे, लेकिन उस लड़की को कभी भी इस बात की भनक तक नहीं लगी.
श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल करता था आफताब पुलिस को ये भी जानकारी मिली है की श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब उसके Instagram account इस्तेमाल करता था. वहां वह श्रद्धा के कुछ दोस्तों से बातचीत करता था. जून महीने तक उसने श्रद्धा का Instagram यूज किया, ये दिखाने के लिए की श्रद्धा जिंदा है. पुलिस इस एंगल पर आफताब से और पूछताछ करेगी.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



