
आप भी करते हैं ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग? रेलवे ने कर दिया सबसे बड़ा बदलाव
AajTak
ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव रेलवे विभाग की ओर से किया गया है. रेलवे ने एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया है, जिसके तहत टिकट बुकिंग से लेकर हर तरह की सुविधा मिलेगी. यानी अब टिकट बुकिंग में ज्यादा आसानी होगी. इसके तहत पासवर्ड याद करने की भी झंझट खत्म हो जाएगी.
भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ‘RailOne’ सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है. यह सुपर ऐप रेलवे यात्रियों की सभी समास्याओं को एक प्लेटफॉर्म पर समाधान के लिए शुरू किया गया है. यह ऐप- ट्रेन टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन, पीएनआर स्टेटस और ट्रेन स्टेटस आदि जैसे चीजों की सुविधा प्रोवाइड कराएगा. इस ऐप का उद्देश्य कई सर्विस को एक ही इंटरफेस में रजिस्टर्ड करके सुविधा को बढ़ाना है.
नया RailOne App सभी यात्री सेवाओं को एक ही ऐप में होस्ट करेगा. इस ऐप की मदद से IRCTC रिजर्वेशन, नॉन-रिजर्वेशन और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना, PNR और ट्रेन स्टेटस, कोच का स्टेटस, रेल मदद और यात्रा फीडबैक को ट्रैक कर सकते हैं. यह ऐप अब एंड्रॉइड प्लेस्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जो रेलवे से जुड़ी सभी कामों को एक आसान इंटरफेस में एक साथ लाता है.
इस ऐप की मदद से देशभर के लाखों यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी और बुकिंग या किसी अन्य रुकावट कम होने में मदद मिलेगी. इसके अतिरिक्त, यह कोच पोजिशन ट्रैकिंग और ट्रैवल फीडबैक विकल्प जैसी सुविधाएं भी देगा.
रेलवन ऐप के बारे में खास बातें
अभी IRCTC ऐप से होती है बुकिंग मौजूदा समय में भारतीय रेलवे के यात्री रेलवे के अलग-अलग सुविधाओं के लिए कई ऐप यूज कर रहे हैं. टिकट बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा IRCTC ऐप का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके तहत बुकिंग को लेकर कई समस्याएं देखने को मिली हैं. रेलवे ने इन्हीं समस्याओं को सुलझाने के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












