
'आप बाला साहेब की साख बर्बाद कर रहे हैं', पुणे की रैली से राज ठाकरे का CM उद्धव पर वार
AajTak
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को पुणे में एक रैली की. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर हमला किया. राज ठाकरे ने कहा कि आप लोग बालासाहेब की साख बर्बाद कर रहे हैं.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को पुणे में रैली की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशान साधा. राज ठाकरे ने कहा कि आप बालासाहेब ठाकरे की साख बर्बाद कर रहे हैं. राज ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला किया.
पुणे में गणेश कला क्रीड़ा मंच पर हुई जनसभा में राज ठाकरे ने कहा कि उद्धव ठाकरे किस हिंदुत्व की बात कर रहे हैं? संभाजीनगर के मुद्दे पर वह क्या तर्क देते हैं. और किस तरह बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे महात्मा गांधी हैं या वल्लभभाई पटेल? बता दें कि उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपनी रैली में कहा था कि संभाजीनगर का नाम बदलने की कोई जरूरत नहीं है.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि उद्धव ठाकरे पूछते हैं कि किसका हिंदुत्व सच्चा है, ऐसा बचान बेहद बचकाना है. क्या आप कोई वॉशिंग पाउडर बेच रहे है. कि पूछ रहे हैं कि किसकी कमीज ज्यादा सफेद है आपकी या मेरी. हकीकत ये है कि सच्चा हिंदुत्व वही है, जिसके जरिए लोगों को परिणाम नजर आए. क्योंकि लोग रिजल्ट चाहते हैं. हम मराठी लोगों को सही रिजल्ट देते हैं.
राज ठाकरे ने कहा कि मुझे एक आंदोलन बताएं, जिसे मैंने बीच में ही छोड़ा हो. मैंने टोल नाका आंदोलन किया और राज्य में लगभग 64 टोल प्लाजा बंद करवाए. क्या सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है? ये लोग हिंदुत्व को लेकर तमाम बातें करते हैं. लेकिन इन बातों का कोई मतलब नहीं है.
राज ठाकरे ने कहा कि आदित्य ठाकरे कहते हैं कि बालासाहेब अगर महाविकास अघाड़ी की सरकार देखते तो खुश होते, वहीं शरद पवार कहते हैं कि बाला साहेब दिन में आमजन की लड़ाई लड़ते थे और रात में साथ खाना खाते थे. लेकिन शिवसेना को इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं है कि इससे बालासाहेब की साख बर्बाद हो रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






