
आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे...पाकिस्तानी पत्रकार की जयशंकर ने बंद की बोलती
AajTak
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया बेवकूफ नहीं है और न ही पाकिस्तान की हरकतों को भूलने वाली है. पाकिस्तान को सलाह देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भी अन्य देशों की तरह डेवलपमेंट और इकॉनमिक ग्रोथ पर काम करना चाहिए.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि दुनिया बेवकूफ नहीं है और न ही पाकिस्तान की हरकतों को भूलने वाली है. इसलिए पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए.
एस. जयशंकर ने ये बातें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कही है. भारत ने हाल ही में दिसंबर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है.
पाकिस्तान पर किया पलटवार
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार की ओर से दक्षिण एशिया खासकर भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आतंकवाद और संघर्ष को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब आप यह पूछते हैं कि ये सब कब तक जारी रहेगा तो इसका जवाब पाकिस्तान के ही मंत्री दे सकते हैं कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा.
जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि दुनिया इतनी बेवकूफ नहीं है और पाकिस्तान की करतूत को दुनिया भूलने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया को आप ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं कर सकते हैं. आतंकवाद फैलाने में शामिल देशों और संगठनों को दुनिया तेजी से पहचान रही है.
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से दुनिया इकॉनमिक ग्रोथ और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम कर रही है, पाकिस्तान को भी यही करना चाहिए.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









