
आप अपनी तैयारी करके आइए... जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली HC ने ED को लगाई फटकार
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में लालू यादव के एक करीबी अमित कात्याल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि आरोपपत्र में कुछ भी ठोस जानकारी नहीं दिया गया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपपत्र में ऐसा कुछ नहीं दिया गया है, जिससे उनकी दोषीता सिद्ध हो.
दिल्ली हाई कोर्ट रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के करीबी एक व्यवसायी अमित कत्याल की जमानत याचिका पर विचार कर रहा है. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की अपर्याप्त दलीलें पेश करने के लिए आलोचना की, जिसमें 18 आरोपियों में से कत्याल की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस वजह होनी चाहिए.
अदालत ने कहा कि अगर कत्याल मुख्य आरोपी के बजाय सिर्फ एक सह-आरोपी है, तो अन्य लोगों के बाहर रहने पर उनकी गिरफ्तारी को सही साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत भी होने चाहिए. कोर्ट ने दोहराया कि कत्याल के बारे में आरोपपत्र में भी स्पष्टता की कमी है. कोर्ट ने ईडी से कहा कि आपके मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी लालू यादव और उनका परिवार है.
यह भी पढ़ें: 6 महीने का काम 6 दिन में पूरा, इस सरकारी अस्पताल में हुआ बड़ा घोटाला! देखें VIDEO
आरोपी के रोल के बारे में आरोपपत्र में नहीं बताया
कोर्ट ने एजेंसी से कहा कि आपको और अच्छी तरह से तैयारी करके आना चाहिए. कोर्ट ने एजेंसी से कहा कि आपने आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें आपको सभी आरोपियों के रोल के बारे में भी बताना चाहिए था. कोर्ट ने कहा कि जहां तक उनकी भूमिका का सवाल है, इसमें समानता नहीं हो सकती, जरूरी ये है कि उनकी दोषीता सिद्ध हो.
गिरफ्तारी अवैध है या नहीं, कोर्ट नहीं तय कर सकता

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










