
आपस में भिड़े शादी में आए मेहमान, एक दूसरे पर फेंकीं कुर्सियां, बरसाए डंडे- देखें वायरल VIDEO
AajTak
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सबसे पहले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. बाद में ये दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गई.
सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि झगड़ा खाने को लेकर हुआ था. लोगों ने एक दूसरे पर लात घूंसों के साथ साथ डंडे भी बरसाए. मामला ब्रिटेन के बोलटन में स्थित रीजेंट हॉल का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक घटना 24 अगस्त को हुई थी. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सबसे पहले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. बाद में ये दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह चल रहा है. लोग टेबल पर रखे खाने को खा रहे हैं. तभी एक शख्स आता है और खाना खा रहे शख्स को पीछे से मारता है. पिटने वाला शख्स खड़ा होता है और पलटवार करता है. इसके बाद और भी कई लोग आपस में लड़ने लगते हैं. लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि लोग कुर्सी और डंडे से एक दूसरे को मारते हैं. बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई.
यह भी पढ़ें- बेटे ने पूरा किया मां का सपना, जो चीज बचपन से चाहिए थी, वो अब लाकर दी- देखें इमोशनल VIDEO
किसी को नहीं आई गंभीर चोट
ये लड़ाई करीब छह मिनट तक चली थी. पुलिस का कहना है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.
शादी में आए मेहमान एक दूसरे को पीटने लगे थे. ग्रेटर मैनटेस्टर पुलिस के प्रवक्ता का कहना है, '24 अगस्त, 2023 की रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अधिकारियों को बोलटन में हिंसा की सूचना मिली थी.' पुलिस ने यहां पहुंचकर हालात को काबू में किया. अब लड़ाई के वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं. इस पर कमेंट करते हुए लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











