
'आपने ही तो कहा था 72 घंटे काम करो, फिर...', अब नारायण मूर्ति की पैरेंटिंग टिप पर भड़के लोग
AajTak
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मू्र्ति एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. सप्ताह में 72 घंटे काम की बात पर बहस के बाद इसबार उन्होंने लोगों को पेरेंटिंग सिखाई तो लोग चिढ़ गए और तंज करने लगे.
साल 2023 में एक पॉडकास्ट पर इंफोसिस के फाउंडर नारायण मू्र्ति ने कहा था कि 'भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम है और चीन जैसे देशों के साथ कम्पीट करने के लिए भारत के युवाओं को एक्स्ट्रा घंटे काम करना होगा. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सप्ताह में 72 घंटे तक काम करना चाहिए. जापान और जर्मनी ने ऐसा किया था.'
इस बयान के बाद ग्लोबल बहस छिड़ गई थी. लोग बुरी तरह से भड़क गए थे और कहने लगे थे कि इंसान सप्ताह में 72 घंटे काम करेगा तो परिवार और बच्चों को कब समय देगा? लोगों का कहना था कि ये बयान एकदम बेतुका है.
नारायण मूर्ति ने दी पैरेंटिंग टिप
वहीं अब नारायण मू्र्ति के हालिया बयान पर लोगों ने फिर से बहस छेड़ दी है. इसबार उन्होंने लोगों को पेरेंटिंग सिखाई तो वे चिढ़ गए और तंज करने लगे. दरअसल, बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मूर्ति ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में अनुशासित माहौल बनाना माता-पिता की जिम्मेदारी है. यह पूछे जाने पर कि सोशल मीडिया के डिस्ट्रैक्शन के बीच छात्र कैसे ध्यान केंद्रित कर सकते हैं? मूर्ति ने कहा कि माता-पिता यह उम्मीद करते हुए फिल्में नहीं देख सकते कि बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएंगे.
उन्होंने कहा, 'अगर माता-पिता फिल्में देखने जा रहे हैं और फिर कह रहे हैं कि 'बच्चों- तुम पढ़ाई करो', तो इस बात का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि 'वे अपने बच्चों की स्कूलिंग के दौरान उनके और पत्नी के साथ पढ़ने के लिए हर दिन साढ़े तीन घंटे से अधिक समय निकालते थे. उन्होंने कहा, यह प्रयास घर में अनुशासित माहौल को बढ़ावा देता है.'
'पहले तो आपने कहा था 72 घंटे काम करो'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












