
'आपने बहाने नहीं बनाए, इजरायल के साथ खड़े रहे...' इजरायल की संसद में मुट्ठी भींचकर बोले नेतन्याहू
AajTak
इजरायली संसद क्नेसेट में पीएम नेतान्याहू ने भारत-इजरायल संबंधों के इतिहास का जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी ने इजरायल को लेकर कभी बहाने नहीं बनाए, जब भी मुश्किल घड़ी आई इजरायल के साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा कि आज वो जितने भावुक हैं उतना कभी नहीं रहे.
इजरायल की संसद क्नेसेट में मेजबान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की खूब तारीफ की है. इजरायली पीएम ने कहा कि यह एक शानदार दोस्ती रही है, हम दोनों के बीच पर्सनली और हमारे दोनों देशों और हमारे लोगों के बीच. आज सुबह, मेरी पत्नी सारा और मैंने एयरपोर्ट पर आपका स्वागत किया. और जैसे ही आप सीढ़ियों से नीचे आए, हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया.
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्सनली गले लगना कुछ खास है. इसे मोदी हग कहा जाता है. यह दुनिया भर में मशहूर है. और जब आप किसी को, करीब से, सच में गले लगाते हैं, तो आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है. यह एक असली चीज़ है इसे मोदी हग कहा जाता है. इसलिए मैं यहां क्नेसेट के हर एक सदस्य को ऐसा ही हग वापस करना चाहता हूं और यह न केवल हमारे बीच पर्सनल रिश्तों, पर्सनल दोस्ती का संकेत है, बल्कि यह सच में हमारे दोनों लोगों के बीच के रिश्ते की गर्माहट को दिखाता है."
इजरायल के पीएम ने कहा, "भारत लगभग डेढ़ अरब लोगों की एक बहुत बड़ी ताकत है. इज़रायल थोड़ा छोटा है, लेकिन इजरायल भी बहुत बड़ा है. मैं कहना चाहता हूं कि हमारे बीच का गठबंधन हमारी अलग-अलग ताकतों का एक बहुत बड़ा मल्टीप्लायर है, एक बहुत बड़ा मल्टीप्लायर. यह भावना का मल्टीप्लायर है और कामों और काबिलियत का मल्टीप्लायर है..."
'आपने बहाने नहीं बनाए'
इजरायल की मुश्किल घड़ियों में भारत के सपोर्ट को याद करते हुए पीएम नेतन्याहू ने कहा कि 'जब 7 अक्तूबर को इजरायल पर हमला हुआ तो आपने कन्नी नहीं काटा, आप डगमगाये नहीं, आपने बहाने नहीं बनाए. आप इजरायल के बगल में खड़े रहे, आप इजरायल के साथ खड़े रहे. आप इजरायल के लिए खड़े रहे, आप सत्य के लिए खड़े रहे. धन्यवाद मेरे दोस्त.'
Netanyahu speaking at the Knesset with India’s Modi: Right after the terrible massacre on October 7th, immediately after the murderous attack, you stood so clearly, so morally, so firmly by Israel. You did not flinch. You did not waver. You did not give excuses. You stood… pic.twitter.com/tHudoggXH2

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









