
'आपने कार जीती है, कैश लोगे तो 8 लाख...' लिंक भेजकर पूछे कुछ सवाल और ठग लिए 11 लाख
AajTak
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) में एक युवक के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के नाम पर ठगी हो गई. इनाम में नेक्सान गाड़ी मिलने की बात कहकर ठग ने 11 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित को फेसबुक पर लिंक मिला था, जिस पर सवालों के जबाव देने थे. फिलहाल साइबर थाना हमीरपुर ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दो लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड करवा दिए हैं.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) में एक युवक के साथ बेहद शातिर अंदाज में ठगी कर ली गई. यह मामला ख्याह गांव का है. यहां युवक से 'कौन बनेगा करोड़पति' में साढ़े आठ लाख के कैश प्राइज के नाम पर 11 लाख की ठगी हो गई. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक हमीरपुर के ख्याह गांव का रहने वाला है, जो हमीरपुर शहर में स्वर्णकार की दुकान पर काम करता है. पुलिस से की शिकायत में ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए युवक ने कहा कि फेसबुक पर केबीसी का लिंक मिला था.
इस लिंक पर सवालों का जवाब देने पर बताया गया कि नेक्सॉन कार इनाम में मिली है. शातिरों ने गाड़ी लेने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये कैश लेने का विकल्प दिया. इसके लिए पंजीकरण के नाम पर 1200 रुपये लिए गए.
यह भी पढ़ें: केबीसी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, कई शातिर गिरफ्तार
इसके बाद कई किस्तों में यूपीआई (UPI) के जरिए करीब 11 लाख रुपये ठग लिए गए. जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने में शिकायत की.
वहीं दो लाख के करीब राशि को पुलिस की ओर से बैंक खातों में होल्ड कर दिया गया है और अब इस पैसे को अदालत के आदेशों पर पीड़ित व्यक्ति को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






