
आपको हर महीने कितना पैसा बचाना चाहिए? सैलरी 20 हजार है या एक लाख... फॉर्मूला आएगा यही काम!
AajTak
Salary Saving Tips: फॉर्मूला ये है कि सबसे पहले सैलरी आते ही सेविंग (Saving) के लिए निर्धारित राशि को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दें, अगर दूसरा अकाउंट नहीं है तो फिर तय कर लें कि बचत के लिए जो राशि निर्धारित है, उसे हरगिज हाथ नहीं लगाएंगे.
आप प्राइवेट जॉब (Private Job) में हैं, या फिर सरकारी नौकरी कर रहे हैं, पता है... आपको हर महीने कितना पैसा बचाना चाहिए? सेविंग के लिए सैलरी कितनी होनी चाहिए? सैलरी और सेविंग के बीच क्या रिश्ता है? अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है.
दरअसल, अगर आप सैलरी और सेविंग (Saving) के बीच तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं तो मुमकिन है कि आप वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने में चूक जाएं. हमारे देश में अधिकतर लोग सेविंग को लेकर जागरूक नहीं हैं. उनसे जब भी सेविंग की बात करें, तो उनके पास एक आसान बहाना होता है कि अभी सैलरी कम है, जब थोड़ी बढ़ जाएगी तब निवेश करेंगे. लेकिन ऐसे लोगों की सैलरी बढ़ने के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाते हैं, और फिर कुछ भी नहीं बचा पाते.
20 हजार रुपये सैलरी वालों के लिए ये फॉर्मूला
अब सवाल उठता है कि फिर उपाय क्या है? इसका सीधा जवाब है कि अगर आप चाहें तो जितनी सैलरी है, उसी में से बचत कर सकते हैं. इसके लिए केवल इच्छाशक्ति और बेहतर प्लान की जरूरत होती है. अगर आपकी सैलरी 20,000 रुपये महीने भी है, तो भी आप बचत कर सकते हैं. फॉर्मूला ये है कि सबसे पहले सैलरी आते ही सेविंग (Saving) के लिए निर्धारित राशि को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दें, अगर दूसरा अकाउंट नहीं है तो फिर तय कर लें कि बचत के लिए जो राशि निर्धारित है, उसे हरगिज हाथ नहीं लगाएंगे. उस राशि को महीने के पहले हफ्ते में ही निवेश कर दें.
अगर आप बचत को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो शुरुआत केवल सैलरी के 10 फीसदी हिस्से से करें, शुरुआती 6 महीने तक 2000 रुपये महीने बचाएं.
लेकिन आज के दौर में अधिकतर लोगों की सैलरी 50,000 रुपये के आसपास होती है. अगर आपकी भी सैलरी 50 हजार रुपये के आसपास है तो जान लीजिए आपको हर माह कितना पैसा बचाना चाहिए, और उसे कहां निवेश करें, ताकि भविष्य में वो बड़ा फंड बन सके और मुसीबत में काम आए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











