
'आपके बच्चे को सरप्राइज देंगे...,' घर में चल रही थी बर्थडे की तैयारी, बाहर रेत में दबा मिला बम, Video
AajTak
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गांव में बम मिला है. जिस युवक के घर के बाहर ये बम मिला, उसके घर में बच्चे के बर्थडे पार्टी की तैयारी चल रही थी. युवक का कहना है कि उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया कि आपके बच्चे को सरप्राइज देंगे. इसके बाद घर के बाहर रेत में विस्फोटक दबा मिला. ग्वालियर से आए बम स्क्वॉड ने बम को सावधानी से ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास ग्राम सिंहनिवास में बम मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन के बाद ग्वालियर से बम स्क्वॉड को बुलाया गया. इसके बाद बम को नष्ट कर दिया गया. जिसके घर के बाहर बम मिला है, उस युवक का कहना है कि शाम को उसके बेटे का बर्थडे था, वहीं दिन में अज्ञात नंबर से कॉल आया था कि आपके बच्चे को सरप्राइज देंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, फोरलेन के पुल के पास खेत में बने सोनू राजावत नाम के युवक के घर के पास रेत में बम छिपाया गया था. बम को ब्लास्ट करने के लिए 150 से 200 मीटर की दूरी तक तार भी बिछे थे. जिस घर के पास यह बम लगाया गया था, वहां शाम को बर्थडे पार्टी होनी थी. माना जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देना चाहते थे.
यहां देखें वीडियो
दोपहर के समय एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान उसका पैर रेत में दबे तारों में उलझ गया. इसके बाद बच्चे ने इस बात की सूचना परिजनों को दी. जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी.
उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक वाले एरिया को सील कर दिया. इसके बाद ग्वालियर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सावधानी के साथ बम को ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया.
बर्थडे वाले दिन अज्ञात नंबर से आया था फोन

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










