
'आपके केक में अंडा है', केक पर ही लिख दिया कस्टमर के सवाल का जवाब
AajTak
नागपुर के कपिल वासनिक शहर की एक फेमस बेकरी स्टोर से केक मंगवाना चाहते थे. मगर बेकरी की तरफ से जो केक आया वो देखकर कपिल भी दंग रह गए. कपिल ने केक की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जिस पर लोग काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा घटा जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी. दरअसल, यहां कपिल वासनिक नामक एक शख्स ने फेमस बेकरी से केक ऑर्डर किया और उसके साथ एक जानकारी मांगी. लेकिन उसके सवाल का जवाब जिस तरह मिला वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
कपिल शहर की एक फेमस बेकरी स्टोर से केक मंगवाना चाहते थे. उन्होंने केक का ऑर्डर ऑनलाइन ऐप के जरिए दिया. वहां उन्होंने मैसेज ड्रॉप करके पूछा 'क्या इस केक में अंडा है?' (Please mention if the cake contains egg).
बेकरी ने केक पर ही लिखकर दिया जवाब जब उनका केक डिलीवर हुआ तो उस पर नाम की जगह कुछ और ही लिखा था. और जो भी उस केक पर लिखा था वो काफी हैरान करने वाला और मजेदार था. उनके केक पर लिखा था- “इस केक में अंडा है” (Contains Egg). यानी वो जिस बात का जवाब ऐप पर ही जानना चाहते थे, उसका जवाब बेकरी वालों ने केक पर लिख भेजा.
This beats all memes. Looks like a practical joke, your friends will do 😂
ट्विटर पर कपिल वासनिक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उसने कहा कि जब उसने ये केक देखा तो उसके पास कहने को कुछ भी नहीं था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












