
आपकी Key-Ring ही बनेगी बटुआ, स्मार्ट बैंड से हाथों के इशारे से होगा डिजिटल पेमेंट!
AajTak
सोचिए कैसा होगा जब आपको किसी पेमेंट के लिए मोबाइल या कार्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, बस आपका चाबी का गुच्छा (Key-Ring) या हाथों में पहनने वाली घड़ी के इशारे से ही पेमेंट हो जाएगा..
देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने ‘Wear N Pay' डिवाइस पेश किए हैं. इन डिवाइस से किसी भी NFC इनेबल्ड PoS पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करना संभव होगा . (Photo: Axis Bank) अक्सर हम घर से निकलते वक्त बटुआ या फोन भूल जाते हैं, लेकिन चाबी का गुच्छा ऐसी चीज है जो हमेशा साथ रहती है. एक्सिस बैंक ने ऐसा ही Key-Ring पेश किया है जिससे आप कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट कर सकते हैं. (Photo: Axis Bank) आजकल लोगों के बीच हाथों में कई तरह के बैंड पहनने का चलन बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सिस बैंक ने ऐसा बैंड बनाया है जिसे आप एसेसरीज की तरह पहन सकते हैं. साथ ही बस अपने हाथों के इशारे भर से पेमेंट कर सकते हैं. (Photo: Representative Photo)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











