
आपका गीजर सेफ है या नहीं? देर की तो बिजली का झटका पड़ सकता है
AajTak
कब बदलना चाहिए घर का गीजर ये सवाल आम तौर पर लोगों के मन में नहीं होता है. लेकिन गीजर एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.
आपने अपने घर का गीजर आखिरी बार कब बदला था? रेंट पर रहने वाले लोगों को ये पता भी नहीं होता कि उनके बाथरूम में लगा गीजर कितने साल पुराना है. चूंकि इसका काम सिर्फ पानी गर्म करना है और ये काम काफी आसान है. खुद से भी इंसान दो ब्लेड के जरिए पानी गर्म कर सकता है. इमर्शन रॉड से भी पानी गर्म होता है, इसलिए काम आसान हो जाता है.
घर में लगा गीजर धीरे-धीरे काम कम करने लगता है और एक दिन छोटे-छोटे संकेत बड़े खतरे में बदल सकते हैं. सही टाइम पर बदलना न सिर्फ आपके पैसे बचाता है बल्कि बिजली का झटका और जलने जैसे रिस्क भी कम करता है. आमतौर पर टैंक वाले गीजर्स की एवरेज लाइफ 8–12 साल मानी जाती है, और अगर आप टैंकलेस यानी इंस्टैंट गीज़र लेते हैं तो वह ठीक मेंटेनेंस के साथ 15–20 साल तक भी चल सकता है.
सबसे पहला संकेत यही है कि गर्म पानी अब पहले जैसा नहीं आ रहा. पानी या तो ठीक से गरम नहीं होता या गर्मी अचानक कम-ज्यादा हो जाती है, जिससे नहाना, बर्तन धोना या कोई और काम मुश्किल हो जाता है.
कोरोजन इश्यू
इसके साथ अगर पानी में जंग या रंग बदल कर दिखे, तो ये टैंक के अंदर कोरोजन की तरफ इशारा है, मतलब अंदर का मेटल धीरे-धीरे घिस रहा है, और किसी भी वक्त टैंक से पानी लीक हो सकता है.
एक और आम चेतावनी है अजीब आवाज़ें. अगर गीजर से चट-चट की आवाज़ आ रही है, या बिलकुल खट-खट, तो अंदर जमा हुआ मिनरल-स्केल या सेडामाइट हीटर एलिमेंट पर असर डाल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












