
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले एक्टर रजनीकांत, फिल्म इंडस्ट्री से लिया ब्रेक
AajTak
सुपरस्टार रजनीकांत की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने कुछ दिनों के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है.
इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत बीते 50 साल से एक्टर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. लेकिन अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है. ये फैसला उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया है और अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं.
एक्टिंग से लिया रजनीकांत ने ब्रेक दरअसल चकाचौंध से दूर साधारण जीवन जीते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इनमें से एक तस्वीर में वे सड़क किनारे पत्तल पर सादगी से भोजन करते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को रजनीकांत ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे. जहां उन्होंने स्वामी दयानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की. व इस दौरान रजनीकांत ने गंगा तट पर ध्यान लगाया और गंगा आरती में भी भाग लिया.
साधारण कपड़ों में दिखे रजनीकांत रजनीकांत के सफर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. लोग उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहने नजर आए. इस तस्वीर को देख लोग रजनीकांत के सिंपलसिटी की तारीफ कर रहे हैं.
किस फिल्म पर काम कर रहे रजनीकांत? रजनीकांत को हाल ही में साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' में देखा गया था. इस फिल्म ने धुआंधार कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान भी दिखाई दिए थे.
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत इन दिनों नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं खबर है कि रजनीकांत ने पुष्टि की कि कमल हासन के साथ एक फिल्म पर काम चल रहा है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










