
'आधी सदी पीछे हैं और सोचते हैं...,' ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ दिया ऐसा बयान, हर जगह हो रहा है वायरल
AajTak
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इसका गुस्सा पूरे देश में है.AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी इन दिनों एक स्पीच का पार्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ISIS की तरह काम किया है. ओवैसी ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है. उनके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है.
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इसका गुस्सा पूरे देश में है.AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ISIS की तरह काम किया है. ओवैसी ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है. उनके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है.
वीडियो में ओवैसी ने पाकिस्तान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ISIS की तरह काम कर रहा है. ओवैसी ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर है कि उनका कुल बजट भी भारत के सैन्य बजट के बराबर नहीं है.
'आप किस 'दीन' की बात कर रहे हैं?'
ओवैसी 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ (संशोधन) एक्ट का विरोध करने के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान के रवैये पर तीखी टिप्पणी की. ओवैसी ने पाकिस्तानी नेताओं की परमाणु हमले की धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है. उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा. चाहे वहां कोई भी सरकार हो.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












