
आधी रात, नदी का किनारा और तीन दरिंदे... रूह कंपा देने वाले 'हम्पी कांड' की खौफनाक कहानी
AajTak
कर्नाटक के हम्पी की उस काली रात ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. सनापुर झील के किनारे गिटार बजाते और तारे निहारते सैलानियों को क्या पता था कि पेट्रोल मांगने के बहाने मौत और दरिंदगी उनका रास्ता देख रही है. कोर्ट ने इस 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामले में जो फैसला सुनाया है, वह एक बड़ा सबक है.
कर्नाटक के कोप्पल जिले का हम्पी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. पिछले साल हम्पी एक ऐसी खौफनाक वारदात का गवाह बना जिसने देश की साख पर दाग लगा दिया. उस रात एक इजरायली टूरिस्ट समेत दो महिलाओं के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया. एक पुरुष टूरिस्ट को मौत के घाट उतार दिया. 10 महीने बाद कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है.
सोमवार को गंगावती सिविल कोर्ट के जज सदानंद नागप्पा नाइक ने अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने इस घिनौने अपराध को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मानते हुए दोषी मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला, शरणबसव और चैतन्य साईं को फांसी की सजा का आदेश दिया. इस फैसले के साथ उस काली रात की यादें ताजा हो गईं, जब इन दरिंदों ने हैवानियत का नंगा नाच किया था.
तारीख थी 6 मार्च 2025. रात के करीब 11 बज रहे थे. सनापुर झील के पास तुंगभद्रा नहर के किनारे एक होमस्टे संचालक अपने चार मेहमानों पंकज (महाराष्ट्र), बिभास (ओडिशा), डेनियल (अमेरिका) और एक इजराइली महिला पर्यटक के साथ बैठी थी. वे संगीत की लहरों में डूबे थे, गिटार बज रहा था और सब मिलकर खुले आसमान के नीचे तारों को निहार रहे थे.
तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे. उन्होंने पेट्रोल पंप का पता पूछा. होमस्टे संचालक ने जब बताया कि पास में कोई पंप नहीं है और सनापुर जाने की सलाह दी, तो उन लोगों ने 100 रुपए की मांग कर दी. अनजान लोगों को पैसे देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया. इस बीच ओडिशा के पर्यटक बिभास ने शांति बनाने के लिए उन्हें 20 रुपए थमा दिया.
इतने कम पैसे देख तीनों आगबबूला हो गए. कन्नड़ और तेलुगु में गालियां देते हुए उन्होंने पत्थरों से सिर फोड़ने की धमकी दी. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उन्होंने महिलाओं पर हमला कर दिया. दो आरोपियों ने होमस्टे संचालक को बेरहमी से पीटा, जबकि तीसरे ने तीन पुरुष पर्यटकों को गहरी नहर में धकेल दिया. इसके बाद होमस्टे संचालक को नहर के किनारे खींचा.
उसका गला घोंटने की कोशिश की गई. इसके बाद इजरायली टूरिंस्ट और उसके साथ गैंगरेप किया गया. इतना ही नहीं, उन्होंने उनका बैग, दो मोबाइल और 9500 रुपए कैश भी लूट लिए. इस खूनी खेल को अंजाम देने के बाद तीनों अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. अगली सुबह यानी 7 मार्च को जब पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









