
आधी रात जब बिगड़ी थी गोविंदा की तबीयत, पत्नी-बच्चों को नहीं इस दोस्त को किया फोन
AajTak
गोविंदा बीती अपने घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोविंदा को बीते दिन सुबह से ही कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे. लेकिन रात में अचानक से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. अब वो डिस्चार्ज हो गए हैं.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. देर रात बेहोश होने के बाद गोविंदा को हॉस्पिटल ले जाया गया था. लेकिन आधी रात गोविंदा को क्या हुआ था, किसे पहला फोन किया. इस बारे में उनके वकील और दोस्त ललित बिंदल ने बताया.
गोविंदा को हो रही थी बेचैनी
ललित ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें कॉल करके अपनी तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया था, जिसके बाद वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे. उन्होंने ये भी बताया कि मंगलवार की सुबह से ही काफी कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे. ललित ने कहा- कल दिन में उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी. वो बेहोश हो गए थे. उसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर ने फोन पर उन्हें एक दवाई बताई थी.
'गोविंदा ने बीती रात करीब 8:30-9:00 बजे के बीच दवाई खाई थी. इसके बाद वो अपने कमरे में आराम करने चले गए थे. लेकिन फिर अचानक रात 12 बजे उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, वो कमजोरी और घुटन फील कर रहे थे.'
कब डिस्चार्ज होंगे गोविंदा?
'गोविंदा ने फिर कॉल करके मुझे घर बुलाया. मैं करीब 12:15 बजे उनके घर पहुंचा. डॉक्टर की सलाह के बाद मैं उन्हें फिर हॉस्पिटल लेकर गया. पहले उन्हें इमरजेंसी वार्ड में लेकर गए थे. चेकअप के बाद उन्हें रात 1 बजे एडमिट कर लिया गया था.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










