
'आदिवासी देश के पहले मालिक थे, BJP इन्हें वनवासी कहती है', रांची में बोले राहुल गांधी
AajTak
रांची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर आदिवासियों और गरीबों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक में उद्योगपतियों को बुलाया गया, लेकिन राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि वह एक आदिवासी हैं.
कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक कार्यक्रम 'संविधान सम्मान सम्मेलन' के लिए झारखंड के रांची पहुंचे. यहां उन्होंने ने कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं. आदिवासी का मतलब है- देश के सबसे पहले मालिक, आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है."
राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में उद्योगपतियों को तो बुलाया गया, लेकिन राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं दिया गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे कि चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी, और आयकर विभाग पर कब्जा कर रखा है. उन्होंने संविधान पर हो रहे 'हमलों' पर चिंता जताई और उसके संरक्षण की जरूरतों पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड में दाखिल करेंगी नामांकन, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद
आरक्षण पर हटाई जाएगी 50% की सीमा
राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के प्रतिष्ठान समारोह में उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन राष्ट्रपति को नहीं, क्योंकि वे आदिवासी हैं. उन्होंने बीजेपी पर आदिवासियों के लिए हानिकारक नीतियां अपनाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाया जाएगा. उन्होंने जाति जनगणना को समाज का एक्स-रे बताते हुए इसे जरूरी बताया, लेकिन आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसका विरोध किया है.
आदिवासियों के धरोहर, इतिहास को नष्ट करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










