
'आतिशी मेरी छोटी बहन की तरह...', Exclusive इंटरव्यू में बोले बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी
AajTak
इंडिया टुडे के खास कार्यक्रम 'Jab We Met' में बीजपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से कई मुद्दों पर बात की गई. उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनके बिधूड़ी ने बेबाकी से जवाब दिए. सीएम आतिशी के पिता जी वाले बयान पर बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी मेरी छोटी बहन की तरह हैं. अब वो रो रही हैं या ड्रामा कर रही हैं, ये तो वही बता सकती हैं.
दिल्ली के चुनाव में कुछ ही समय बचा है और ऐसे में राजधानी का सियासी पारा हाई है. बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस चुनाव में कालकाजी विधानसभा हॉट सीटों में शामिल है. कारण, यहां से दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी का मुकाबला बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बिधूड़ी से है. वहीं कांग्रेस ने लांबा को मैदान में उतारा है. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है.
इस बीच खास कार्यक्रम 'Jab We Met' में इंडिया टुडे टीवी के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने बीजपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से कई मुद्दों पर बात की. उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनके बिधूड़ी ने बेबाकी से जवाब दिए.
प्रियंका गांधी के गालों पर दिए गए अपने बयान के सवाल पर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राजनीति में कौन-सी बॉल सामने से आ रही है और उस पर क्या हिट मारना है, वो अपने ऊपर डिपेंड करता है. इस पर लोगों की पसंद-नापसंद पर डिपेंड करता है. इसलिए उस दौरान ज्यादा पटाक्षेप हो गया तो मैं उस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता. लालू जी के बयान को लेकर कभी सोनिया जी, प्रियंका जी, राहुल जी ने या मीडिया ने उनसे नहीं पूछा. आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालिया ने भी बयान दिया लेकिन किसी ने केजरीवाल या उनके विधायक से सवाल नहीं पूछा. मैं इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता.
यहां देखें पूरा इंटरव्यू-
सीएम आतिशी के पिता जी वाले बयान पर बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी मेरी छोटी बहन की तरह हैं. अब वो रो रही हैं या ड्रामा कर रही हैं, ये तो वही बता सकती हैं. उनके मां-पिताजी ने अफजल गुरु की फांसी को लेकर सिगनेचर कैंपन चलाया था. उनकी माताजी ने राष्ट्रपति के पास मर्सी पिटिशन लगाई. अब ये सही था या गलत, इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बयान दें. अगर वह कहती हैं कि उनका अपने माता-पिता से कोई लेना देना नहीं है तो वो अपने नाम के आगे मार्लेना क्यों लिखती हैं. नामांकन पत्र में भी उन्होंने मार्लेना लिखा है.
तुगलकाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाले कूड़े के पहाड़ को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए पीछे ही प्लांट लगाया गया है, जिसका उद्धाटन अमित शाह जी ने किया था डेढ़ साल पहले. इस प्लांट में कूड़े से बिजली बनाई जाती है. अब ये घटकर एक तिहाई रह गया. केजरीवाल की सरकार है 10 साल से, उन्होंने कहा कि दो साल में कूड़े के ढेर खत्म कर दूंगा. अब उनसे जाकर पूछा जाए कि दो साल हो गए, क्यों खत्म नहीं हुआ.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










