
आतंक के बादशाह का खात्मा... नाइजीरिया में बोको हराम का टॉप कमांडर अबू खालिद समेत 11 आतंकी मारे गए
AajTak
नाइजीरिया में आतंक के खिलाफ चलाए गए एक बड़ा ऑपरेशन में सेना को बड़ी सफलता मिली है. बोको हराम का टॉप कमांडर को ढेर कर दिया गया. बोको हराम सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है. हाल में ही इस आतंकियों ने कई लोगों को मार डाला था.
अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित नाइजीरिया के लोगों के लिए आज का दिन बड़ा है. नाइजीरियाई सेना को देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. सेना का दावा है कि उन्होंने बोको हराम के वरिष्ठ कमांडर अबू खालिद को मार गिराया है. यह कार्रवाई शनिवार रात बोर्नो राज्य के कोडुंगा इलाके में की गई, जहां सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई.
सेना के प्रवक्ता सानी उबा ने बताया कि अबू खालिद बोको हराम के प्रमुख नेताओं में से एक था और सांबिसा फॉरेस्ट में आतंकवादी गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स की निगरानी कर रहा था. इसके अलावा, ऑपरेशन में अबू खालिद के साथ ही संगठन के 10 अन्य आतंकवादी भी मारे गए. सेना ने आतंकियों के ठिकानों से हथियार, खाद्य सामग्री और मेडिकल सप्लाई भी बरामद की.
यह सैन्य अभियान ऐसे समय में किया गया जब बोको हराम ने इस सप्ताह उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में दो अलग-अलग हमलों में दर्जनों लोगों की हत्या की थी. इनमें एक कंस्ट्रक्शन साइट और एक सैन्य ठिकाना को निशाना बनाया गया था, जिससे सुरक्षा स्थिति और भी गंभीर हो गई है.
यह भी पढ़ें: अफ्रीकी देश चाड में बोको हराम का बड़ा हमला, 17 सैनिकों की मौत, मारे गए 96 हमलावर
बोको हराम ने 2009 में हथियार उठाकर पश्चिमी शिक्षा का विरोध करते हुए कट्टरपंथी इस्लामिक कानून लागू करने की कोशिश शुरू की थी. बाद में इस संगठन से अलग होकर ISWAP नामक गुट भी उभरा, जिसने क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा दिया. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक लगभग 35,000 नागरिक मारे गए और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.
विशेषज्ञ ताइवो अदेबायो के अनुसार, नाइजीरियाई सेना ने हाल के महीनों में अपनी रणनीति में बदलाव कर आतंकी ठिकानों पर सीधे हमले शुरू किए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








