
आतंकी हमले में 24 जवानों की मौत के बाद फिर तालिबान पर भड़की पाकिस्तानी आर्मी, TJP ग्रुप ने ली है जिम्मेदारी
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है. इसको लेकर पाकिस्तान आर्मी तालिबान पर भड़क गई है और अफगान की अंतरिम सरकार को लिखा है कि इस हमले में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले में सुरक्षाबलों के 24 जवानों की मौत हो चुकी है. इस हमले की जिम्मेदारी टीजेपी ग्रुप ने ली है. इसको लेकर पाकिस्तानी सेना एक बार फिर तालिबान पर भड़क गई है. पाक विदेश कार्यालय की ओर से अफगान सरकार को पत्र भेजा गया है.
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाकों में मंगलवार को हुए हमले में कम से कम 24 सैनिक मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है.
विदेश कार्यालय के अनुसार, विदेश सचिव ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकवादी हमले के संदर्भ में पाकिस्तान का कड़ा विरोध जताने के लिए अफगान अंतरिम सरकार के प्रभारी डी'एफेयर को तलब किया. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूह तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है.
पाक ने अफगान सरकार से की मांग
इसमें कहा गया है कि दूत को हालिया हमले के अपराधियों के खिलाफ जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए तुरंत तालिबान सरकार को सूचित करने के लिए कहा गया था.
पाकिस्तान ने मांग की है कि अफगान सरकार आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए सभी आतंकवादी समूहों के नेतृत्व समेत और उनके पनाहगाहों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे. विदेश सचिव ने आगे कहा कि पड़ोसी देश को हमले के साजिशकर्ताओं और अफगानिस्तान में टीटीपी नेतृत्व को पकड़कर पाकिस्तानी सरकार को सौंप देना चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









