
'आतंकी का हाथ, कांग्रेस नेता के साथ...', प्रताप सिंह बाजवा पर AAP का हल्ला बोल
AajTak
पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मच गई जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के 50 हैंड ग्रेनेड वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसे अदालत तक ले जाया गया. हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. इस घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. AAP ने मामले पर राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा है.
पंजाब कांग्रेस के नेता और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की ओर से 50 हैंड ग्रेनेड के बारे में दिए गए बयान का मामला सुर्खियों में है. हाईकोर्ट की ओर से 50 ग्रेनेड वाले बयान को लेकर दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल रोक लगा दी गई. अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाजवा को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है.
AAP का कांग्रेस पर हमला
AAP पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बाजवा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया. अनुराग ने कहा कि भारत के द्वारा आतंकी घोषित किए गए शख्स का हाथ कांग्रेस के साथ है. प्रताप के समर्थन में आतंकी बयान दे रहे हैं, और आतंकियों को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेता प्रताप बाजना ने बयान दिया. राहुल गांधी स्पष्ट करें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?
इससे पहले पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रमुख अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था, 'पुलिस टीम बाजवा से पूछताछ करने गई थी, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया. मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि बाजवा राज्य के साथ हैं या राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ.'
यह भी पढ़ें: ग्रेनेड वाले बयान पर पंजाब में बवाल, पुलिस से बोले प्रताप सिंह बाजवा- सूत्र नहीं बताऊंगा
क्या है पूरा मामला?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











