
'आतंकियों को पनाह देने वाले देश से हमें कुछ सीखने की जरूरत नहीं', UNHRC में पाकिस्तान को भारत की दो टूक
AajTak
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह और फंडिंग देने का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला बोला है. भारत ने कहा कि ऐसे देश से कोई सबक लेने की जरूरत नहीं जो वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है. भारत ने हाल के पहलगाम हमले और 9/11 की बरसी का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है. भारत ने साफ कहा कि उसे ऐसे देश से सबक लेने की कोई जरूरत नहीं, जो खुद आतंकियों को पनाह और फंडिंग देकर दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है.
भारत के जिनेवा स्थित स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी ने कहा, 'हमें फिर मजबूर होना पड़ा है कि हम ऐसे देश की उकसावे वाली बातों का जवाब दें, जिसके नेताओं ने हाल ही में खुद पाकिस्तान को ‘डंप ट्रक’ कहा था. शायद यह सही उदाहरण है उस देश के लिए, जो इस मंच पर झूठ और पुराना प्रोपेगैंडा बार-बार दोहराता रहता है.'
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में एक्टिव पाए गए 11 भारतीय सिम कार्ड, जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़
पहलगाम हमले और 9/11 का जिक्र
त्यागी ने इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, 'हमें 9/11 नहीं भूलना चाहिए, जिसकी बरसी दुनिया कल मना रही है. यह भी याद रहे कि वही देश जिसने उसके मास्टरमाइंड (ओसामा बिन लादेन) को पनाह दी, बाद में उसे शहीद तक बताया था.'
'दुनिया इस नाटक को अच्छी तरह समझती है'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









