
आतंकियों के रडार पर जम्मू, 26 जनवरी से पहले बड़े हमले का अलर्ट, पाकिस्तान रच रहा साजिश
AajTak
जम्मू में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर लिया गया है. सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है कि आतंकी 26 जनवरी से पहले जम्मू में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जम्मू में आतंक फैलाने के लिए चार लॉन्च पैड को भी एक्टिव कर दिया है. पाक रेंजर्स की मदद से घुसपैठ कराई जा सकती है.
पाकिस्तान भले ही रोटी के लिए मोहताज हो लेकिन वह भारत में आतंकी भेजने और उन्हें हथियार देने से पीछे नहीं हट रहा है. आजतक को खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने जम्मू में टारगेट किलिंग और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चार लॉन्च पैड को री-एक्टिवेट कर दिया है. ये लॉन्च पैड है मसरूर बड़ा भाई, चपराल लूनी और शकरगढ़ शामिल हैं.
लॉन्च पैड में मौजूद हैं 50 आतंकवादी
सूत्रों के मुताबिक यहां पर लश्कर और जैश के आतंकियों को इन सर्दियो में इकट्ठा किया जा रहा है. इन लॉन्च पैड में इस वक्त 50 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं, जिनको पाक रेंजर्स की मदद से घुसपैठ कराई जा सकती है.
हाल में जिस तरीके से राजौरी और पुंछ में टारगेट किलिंग को आतंकियों ने अंजाम दिया है, उसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों को एक बार फिर अलर्ट किया गया है कि आतंकी 26 जनवरी से पहले जम्मू क्षेत्र में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.
जम्मू कश्मीर से आतंकी इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार बने लॉन्च पैड मसरूर बड़ा भाई से आतंकी घुसपैठ के लिए इकट्ठा किए गए हैं. सूत्रों ने आजतक को बताया है कि पाक रेंजर्स इन आतंकियों की मदद करने में जुटे हैं.
जम्मू के नरवाल में 2 धमाके, 7 जख्मी

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









