
'आतंकवाद से लड़ना है तो ISI से सीखे भारत...', न्यूयॉर्क में PAK नेता बिलावल भुट्टो की बेतुकी टिप्पणी
AajTak
अपने बयान पर चौतरफा आलोचना झेलने के बाद बिलावल भुट्टो ने थोड़ा नरम रुख दिखाया और भारत-पाकिस्तान के बीच इंटेलिजेंस सहयोग की वकालत की. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के एक ब्रीफिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद से लड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और इसके लिए विवाद समाधान तंत्र की आवश्यकता है.
न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी समुदाय के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारत के खिलाफ एक भड़काऊ बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान अब आतंकवाद से लड़ने में माहिर हो चुका है और भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से सीखे कि दहशतगर्दी से कैसे निपटा जाता है.
बिलावल ने कहा, "अगर भारत वाकई में चाहता है कि वह आतंकवाद से मुकाबला करे तो हमारे पास आए. हमने सीखा है कि दहशतगर्दी से कैसे लड़ा जाता है, हम एक्सपर्ट हैं. आएं हमारे ISI से सीखें कि आतंकवाद का मुकाबला कैसे करते हैं."
हालांकि अपने बयान पर चौतरफा आलोचना झेलने के बाद बिलावल भुट्टो ने थोड़ा नरम रुख दिखाया और भारत-पाकिस्तान के बीच इंटेलिजेंस सहयोग की वकालत की. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के एक ब्रीफिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद से लड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और इसके लिए विवाद समाधान तंत्र की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान अब भी भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ना चाहता है. 1.5 से 1.7 अरब लोगों का भविष्य ऐसे गैर-राज्य तत्वों के हवाले नहीं किया जा सकता, जो अपनी मर्जी से यह तय करें कि दो परमाणु ताकतें कब युद्ध में जाएंगी. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. अगर भारत की खुफिया एजेंसी RAW और पाकिस्तान की ISI मिलकर बैठें और आपसी समन्वय से काम करें तो दोनों देशों में आतंकवाद की घटनाओं में बड़ा अंतर आ सकता है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









