
आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कई विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
AajTak
आज दोपहर में अमित शाह का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आगमन होगा. गृहमंत्री अमित शाह 17 और 18 मई के दौरान गांधीनगर, अहमदाबाद, महेसाणा जिले में कई लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह गांधीनगर, अहमदाबाद और महेसाणा जिलों में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे सहकारिता महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.
शाह आज दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका कार्यक्रम गांधीनगर में शुरू होगा. 17 मई को शाम 4:30 बजे वे गांधीनगर के वावोल में नवनिर्मित प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे. 4:45 बजे वे सेक्टर 21-22 के अंडरब्रिज का लोकार्पण करेंगे.
कई परियोजनाओं के करेंगे उद्घाटन
इसके बाद 5 बजे पेथापुर में एक और प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उद्घाटन होगा. यहां के बाद वह कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे, और 5:30 बजे गांधीनगर महानगर पालिका और डाक विभाग की विविध विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.
यह भी पढ़ें: पहले पीएम मोदी की ललकार, अब अमित शाह की चेतावनी... क्या कराची में दोबारा होगा Operation Trident?
18 मई को सुबह 10:30 बजे शाह गुजरात राज्य सहकारी संघ द्वारा आयोजित "विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका" विषयक महासम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद वे 11:45 बजे और दोपहर 1 बजे तक महेसाणा जिले में विविध उद्घाटन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










