
आज रिलीज हो रहा राधे से सलमान खान का 'सीटी मार' गाना, यूलिया ने दी है आवाज
AajTak
अपने आकर्षक म्यूजिक के साथ, सलमान और दिशा के बीच डांसिंग मूव्स और सिजलिंग केमिस्ट्री, सीटी मार में साल के सबसे बड़े चार्टबस्टर बनने के सभी फैक्टर्स हैं.
सलमान खान ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर, प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत 'राधे’ के ट्रेलर के साथ प्रशंसकों की उत्सुकता बड़ा दी है और फिल्म के शौकीन अब इसके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं. ट्रैक, 'सीटी मार’, सोमवार को आ रहा है. ट्रेलर से गाने की झलक पाने के बाद, अब 'सीटी मार’ से मेगास्टार सलमान खान की एक नई तस्वीर को प्रशंसकों के बीच जारी किया गया है. पोस्टर में, सलमान खान एक सिगनेचर पोज में नजर आ रहे हैं. पहले पोस्टर में दिशा पाटनी ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाया था और अब बारी गाने की है. अपने आकर्षक म्यूजिक के साथ, सलमान और दिशा के बीच डांसिंग मूव्स और सिजलिंग केमिस्ट्री, सीटी मार में साल के सबसे बड़े चार्टबस्टर बनने के सभी फैक्टर्स हैं.More Related News

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











