
'आज भारत वो देश है जो...', मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी
AajTak
PM नरेंद्र मोदी ने अपने रूस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मॉस्को में भारतीय समुदाय से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर के आए हैं. आगे उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार ले करके आया हूँ, उनकी शुभकामनाएं आपके लिए ले करके आया हूं. उन्होंने संवाद में अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











