
आज बिहार दौरे पर रहेंगे अमित शाह, 1857 के फ्रीडम फाइटर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे
AajTak
अमृत महोत्सव के तहत 23 अप्रैल को आरा क्षेत्र के जगदीशपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का 'विजयोत्सव कार्यक्रम' आयोजित किया जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री भोजपुर जिले के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. जगदीशपुर के वीर कुंवर सिंह ब्रिटिश शासन के खिलाफ 1857 के विद्रोह के महान नायकों में से एक हैं.
इसके बाद अमित शाह सासाराम में गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. गृह मंत्री अमित शाह प्राइवेट यूनिवर्सिटी के दौरे के दौरान सासाराम मेडिकल और मैनेजमेंट के छात्रों समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में 700 से अधिक छात्रों को डिग्री देंगे.
गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी बिहार का पहला निजी विश्वविद्यालय है
बता दें कि गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी बिहार की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है. यूनिवर्सिटी के लिए यह पहला अवसर है कि गृह मंत्री अमित शाह बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की उपस्थिति में छात्रों को डिग्री देंगे. यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि यूनिवर्सिटी के छात्र यह जानकर बहुत उत्साहित हैं कि वे केंद्रीय गृह मंत्री से डिग्री प्राप्त करने जा रहे हैं.
सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के गर्मजोशी से स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और उम्मीद है कि छात्रों को उनसे बातचीत करने का अच्छा मौका मिलेगा.
एक अलग किस्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की बीजेपी की होगी कोशिश

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








