
'आज देश देख सकता है मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है...', आजमगढ़ की सभा में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हैं. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वह राज्य दर राज्य घोषणाएं कर रहे हैं. आजमगढ़ से भी पीएम मोदी कई बड़े ऐलान करने वाले हैं. प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ से 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य दर राज्य घोषणाएं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भी पीएम मोदी कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, हाईवे और रेलवे से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अन्य विकास कार्यों को भी तेज गति से किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि 'आजमगढ़ अब वो गढ़ है कि ये आजन्मगढ़ है... ये आजन्म गढ़ विकास का गढ़ रहेगा, आजन्म रहेगा और अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा, ये मोदी की गारंटी है.'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ दिनों से मैं देश की अनेक परियोजनाओं का एक ही स्थान से उद्घाटन कर रहा हूं. जब लोग अनेक एयरपोर्ट, अनेक रेलवे स्टेशन, अनेक आईआईएम, अनेक एम्स के बारे में सुनते हैं तो हैरान हो जाते हैं. कभी-कभी, वे पुरानी मानसिकता को भी उसी दायरे में रख देते हैं - कि यह चुनाव का मौसम है."
यह भी पढ़ें: मस्तक पर त्रिपुंड, हाथ में त्रिशूल और त्रिकालदर्शी के दर्शन... काशी विश्वनाथ पहुंचे पीएम मोदी ने की दिव्य-भव्य पूजा
"मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "पहले चुनावी मौसम में क्या होता था? पिछली सरकारों में लोग लोगों को धोखा देने के लिए घोषणाएं करते थे...जब मैं विश्लेषण करता हूं तो पाता हूं कि घोषणाएं 30-35 साल पहले की जाती थीं. चुनाव से पहले पट्टिका लगाते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे, नेता भी गायब हो जाते थे...आज देश देख सकता है कि "मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है."
प्रधानमंत्री ने कहा, '2019 में हमने जो शिलान्यास किए, वह चुनाव के लिए नहीं थे. आप देख सकते हैं हमने इसका उद्घाटन भी कर दिया है. 2024 में भी किसी को इसे चुनाव के चश्मे से नहीं देखना चाहिए. ये मेरी विकास यात्रा का अभियान है. मैं देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए सरपट दौड़ा रहा हूं.”

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










